शिक्षा

प्रज्ञान के छात्र- छात्राओं द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली गयी

जेवर।प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर में

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विद्यालय के प्रबन्धक श्री हरीश कुमार शर्मा एवं प्रधानाचार्या श्रीमती दीप्ति शर्मा की अगुवाई में छात्र-

छात्राओं द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा निकाली गयी। हर घर तिरंगा यात्रा को माननीय जेवर विधायक श्री धीरेन्द्र सिंह ने विद्यालय से रवाना किया

तथा ए.सी.पी जेवर श्री रूद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ इस तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। यह तिरंगा यात्रा विद्यालय से आरंभ होकर नगर में

भ्रमण करती हुई विद्यालय में आकर समाप्त हुई। प्रशासन द्वारा इस हर घर तिरंगा यात्रा के लिए विशेष सुरक्षा का इंतजाम किया गया।इस यात्रा

में छात्र-छात्राएं देश के प्रतीक, तिरंगे के रंगों में लिपटकर सड़कों पर निकले। यह एक गर्वपूर्ण और उत्साह भरा पल था जो उनके प्रेम और

समर्पण को दर्शाती था। इस प्रतीकात्मक कार्यक्रम के माध्यम से, छात्र-छात्राओं ने अपनी राष्ट्रीय भावनाओं को व्यक्त किया और देश के

महत्वपूर्ण पलों को याद करके आगे बढ़ने का संकेत दिया।इस हर घर तिरंगा यात्रा में छात्र-छात्राओं के साथ शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष

श्रीगजेंद्र सिंह यादव, अशोक कुमार,सुरेश छोंकर, नौशाद सैफी, मीनाक्षी कुमारी, संजीव शर्मा, सुनील कुमार, राधेश्याम, राजकुमार विजय

कुमार, राजेन्द्र निगम आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *