राजस्थान में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी
भीषण गर्मी
जयपुर, मौसम विभाग ने राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी रहने तथातापमान और बढ़ने की चेतावनी जारी की है।विभाग के अनुसार राज्य में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर जा सकता है।मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को बीकानेर, जोधपुर संभाग के सीमावर्ती जिलोके अनेक भागों में अधिकतम तापमान 46 से 48 डिग्री दर्ज होने की संभावना है।

विभाग ने अगले तीन दिन तक भीषण गर्मी जारी रहने व सीमावर्ती क्षेत्रों में आगामी 48 घंटों मेंकहीं-कहीं अधिकतम तापमान 1-2 डिग्रीबढ़ोतरी बढ़कर 48 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंचने काअनुमान जताया है।वहीं अजमेर, जयपुर, कोटा संभाग में आगामी 2-3 दिन कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 45 से 47डिग्री सेल्सियस रहने तथा लू चलने की चेतावनी है।पूर्वी हवाओं के सक्रिय होने से आगामी 4-5 दिन राज्य के कुछ भागों में शाम के समय बादल गरजनेतथा 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से तेज आंधी आने आने का अनुमान जताया है।
कि राज्य में कई दिनो से भीषण गर्मी पड़ रही है। शुक्रवार को सीमावर्ती जैसलमेर मेंअधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।