Politicsदिल्ली

मोदी सरकार की तानाशाही और संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी का प्रचंड विरोध प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी की आवाज दबाने के लिए किए जा रहे हैं फर्जी मुकदमे, संविधान को खत्म करना चाहती है बीजेपी: आप संगठन महामंत्री डॉक्टर संदीप पाठक

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी और मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने भाजपा मुख्यालय के बाहर प्रचंड विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली के कोने कोने से आए हजारों ‘‘आप’’ कार्यकताओं और समर्थकों ने हाथों में नारों से लिखी तख्तियां लेकर भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सांसद संजय सिंह को तुरंत रिहा करने की मांग की। शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पुलिस ने बल का प्रयोग किया।

 

भाजपा मुख्यालय की तरफ बढ़ते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी जब-जब डरता है-ईडी को आगे करता है, मोदी तेरी तानाशाही, नहीं चलेगी-नहीं चलेगी, संजय सिंह को रिहा करो, लोकतंत्र की हत्या बंद करो के नारे लगाए। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आप सांसद संजय सिंह के फोटो का मास्क पहने हुए दिखाई दिए।

 

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विपक्ष के नेताओं के साथ जिस तरह की ज्यादती की जा रही है

आज उसे पूरा देश देख रहा है। देश देख रहा है कि किस तरीके से आम आदमी पार्टी की आवाज को दबाने के लिए फर्जी मुकदमे किए जा रहे हैं। आज भाजपा देश से विपक्ष को खत्म करने की साजिश रच रही है। आज जो भी बीजेपी से सवाल पूछता है उसे जेल में डाल दिया जाता है। जितने भी भ्रष्टाचारी हैं वह जेल के बाहर हैं और जो ईमानदार लोग हैं उनको जेल में कैद कर रखा है। जब आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार और अडानी के खिलाफ आवाज उठाई तो उन्होंने उसे आवाज को दबाने के लिए ईडी और सीबीआई को आगे कर दिया। आम आदमी पार्टी की मुखर आवाज संजय सिंह को उन्होंने झूठे आरोप में जेल में बंद कर दिया। आज मोदी सरकार सत्ता को हड़पने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली हुई है। भाजपा देश के संविधान को खत्म करना चाहती है। ईडी और सीबीआई समेत अन्य सरकारी संस्थाएं मोदी सरकार के दबाव में काम कर रही हैं।

दिल्ली सरकार में मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर है। मोदी सरकार देश के युवाओं को रोजगार देने के बजाय विपक्ष के नेताओं को जेल में डालने पर लगी हुई है।

मोदी जी जानते हैं कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता देश में तेजी से बढ़ती जा रही है। इसीलिए आम आदमी पार्टी को रोकने के लिए बीजेपी सरकार एक-एक करके आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में बंद कर रही है। अपने राजनीतिक फायदे के लिए केंद्र सरकार ईडी और सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है। जो भी मोदी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसके घर ईडी और सीबीआई के छापे पड़ जाते हैं और जितने भी भ्रष्टाचारी हैं वह भाजपा की वाशिंग मशीन में धुलकर सफेद हो जाते हैं।

आम आदमी पार्टी के विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप पांडे ने कहा कि बीजेपी द्वारा संजय सिंह को अवैध तरीके से गिरफ्तार किया गया है। मोदी सरकार द्वारा संजय सिंह की गिरफ्तारी लोकतंत्र और संविधान की हत्या है। इनको लगता है कि जेल में डालने से हम लोग डर जाएंगे, मैं मोदी सरकार को कहना चाहता हूं की ना तो हम डरेंगे ना ही पीछे हटेंगे। हम इसी तरह मोदी सरकार की आंखों में आंखें डालकर सवाल पूछते रहेंगे। मोदी सरकार की पुलिस का हम डटकर सामना करेंगे। संजय सिंह की रिहाई के लिए हम सड़क से लेकर न्यायालय तक की लड़ाई लड़ते रहेंगे। जल्द ही सच्चाई और ईमानदारी की जीत होगी, मोदी सरकार की हार होगी।

विरोध प्रदर्शन में शामिल आम आदमी पार्टी के विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार ने कहा कि जिस तरह फर्जी तरीके से संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है उसका विरोध करने के लिए आज हम यहां पहुंचे हैं। देश जानता है कि जिस केस में संजय सिंह को गिरफ्तार किया गया है वह पूरी तरह झूठा और फर्जी है। मनीष सिसोदिया जी के केस में सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है कि पिछले 15 महीने में ईडी और सीबीआई ने जो जांच की है उसमें कुछ नहीं निकला है। अगर यह केस ट्रायल में जाएगा तो मात्र 10 मिनट के अंदर ही यह खत्म हो जाएगा। मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी आंदोलन से निकली हुई पार्टी है। आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता अपनी जान दे देगा लेकिन वह कभी तुम्हारे सामने नहीं झुकेगा। इंसाफ और सच्चाई की जीत होगी, आखिर में संजय सिंह जी और मनीष सिसोदिया जी जेल से रिहा होंगे।

वहीं, प्रदर्शन में शामिल आम आदमी पार्टी के विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष जरनैल सिंह ने कहा कि संजय सिंह जी की निराधार गिरफ्तारी के विरोध में हम यहां पर प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है लेकिन हमारे प्रदर्शन रोकने के लिए पुलिस बल का प्रयोग किया जा रहा है। हमारे साथी और हमारी बहनों को जिस तरीके से पुलिस द्वारा घसीटा जा रहा है वह बेहद शर्मनाक है। मैं कहना चाहता हूं मोदी जी ईडी को अपना कार्यकर्ता बनाना बंद करें। कुछ समय में आपकी सरकार जाने वाली है। अब मोदी सरकार का पाप का घड़ा भर चुका है और जल्द ही इनकी विदाई तय है।

आम आदमी पार्टी के विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष ऋतुराज झा ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश कर रही है। जो अडानी के भ्रष्टाचार और मोदी सरकार के खिलाफ बोलेगा वह जेल में जाएगा, जो भ्रष्टाचारी मोदी सरकार के साथ रहेगा वह कैबिनेट में रहेगा। भ्रष्टाचार का आरोपी अजीत पवार आज महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट में मंत्री है। मोदी जी ईडी का खेल बंद करो, विपक्षी नेताओं को सताना बंद करो। देश की जनता सब जान चुकी है, आपका यह खेल ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है। अगामी लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीतेगा, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जेल से छूटेंगे, लोकतंत्र बहाल होगा। आप एक संजय सिंह को जेल में डालोगे आम आदमी पार्टी में एक लाख संजय सिंह पैदा हो जाएंगे।

आम आदमी पार्टी के विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि जिस तरह झूठे मुकदमे दर्ज करके आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डालने की तैयारी हो रही है उससे साफ जाहिर है कि मोदी सरकार को आम आदमी पार्टी से डर लगता है। जितने भ्रष्टाचारी हैं आज वह भाजपा की शरण में हैं। देश में ईडी और सीबीआई के नाम पर जो गुंडागर्दी हो रही है हम उसका पुरजोर विरोध करेंगे। आज सरेआम लोकतंत्र और संविधान की हत्या हो रही है, उसको बचाने के लिए आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर आई है। आम आदमी पार्टी का हर एक कार्यकर्ता लोकतंत्र को बचाने में लगा हुआ है। जल्द ही संजय सिंह और मनीष सिसोदिया जेल से बाहर आ जाएंगे। इतिहास गवाह है कि जेल में वही लोग जाते हैं जो भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं।

वहीं, प्रदर्शन में शामिल आम आदमी पार्टी के विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष गुलाब सिंह यादव ने कहा कि संजय सिंह की गिरफ्तारी मोदी सरकार की कायरता की निशानी है। मोदी सरकार जानती है कि जिस तरीके से आम आदमी पार्टी की देशभर में लोकप्रियता बढ़ती जा रही है उससे उनकी राजनीति खत्म हो जाएगी। इसीलिए, इस तरह के झूठे और फर्जी आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। मैं मोदी सरकार से कहना चाहता हूं कि आपने पहले भी हमारे नेताओं को जेल में डाला था, उनपर झूठे आरोप लगाए थे लेकिन एक भी आरोप साबित नहीं हुआ। इस बार भी आम आदमी पार्टी पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद साबित होंगे।

हमें देश की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। हम जानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट से हमें न्याय मिलेगा और संजय सिंह जल्द ही जेल के बाहर होंगे।

आम आदमी पार्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *