hariyana

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को किया सलाम

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की सराहना और सलाम करते हुए कहा कि मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालने में भारत को सफलता मिली है।

मीडिया से बातचीत के दौरान विज ने बताया कि इस मार्ग से कुछ जहाज सुरक्षित बाहर निकल चुके हैं, जबकि शेष जहाजों को निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया।उन्होंने आगे कहा कि कई देशों के सैकड़ों जहाज ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ के पास फंसे हुए हैं और बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, लेकिन जिन जहाजों पर तिरंगा लगा है, उन्हें वहां से निकलने की अनुमति मिल रही है। उनके अनुसार, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रभावी विदेश नीति का परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *