आप नेता आतिशी ने अहमदाबाद एयर इंडिया विमान हादसे के घायलों से की मुलाकात
दिल्ली की पूर्वमुख्यमंत्री आतिशी
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और दिल्ली की पूर्वमुख्यमंत्री आतिशी ने शनिवार को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में एयर इंडिया विमान हादसे मेंघायल लोगों से मुलाकात की।आतिशी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सभी डॉक्टरों, प्रशासन, फायर सर्विस और स्थानीय
निवासियों को मेरा सलाम। इतनी मुश्किल परिस्थिति में लोगों की मदद करने के लिए सामने आनाबहुत पुण्य का काम है।नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसा हृदयविदारक था। उन्होंने बतायाकि इस हादसे में स्थानीय लोगों और मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले लोगों की मृत्यु हो गई।
साथ हीगुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मृत्यु हुई।आतिशी ने कहा कि विजय रूपाणी गुजरात में भाजपा के बहुत बड़े नेता थे। उनके असमय निधन सेपरिवार और गुजरात की भारतीय जनता पार्टी के प्रति आप की संवेदना है। उन्होंने घायल लोगों केप्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आप के कार्यकर्ता प्रशासन और स्थानीय लोगों की हरसंभव मदद के लिए तैयार है।

उल्लेखनीय है कि एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान गुरुवार को अहमदाबाद मेंदुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कुल 242 लोग सवार थे। जिनमें भारत के 169, ब्रिटेन के 53, पुर्तगालके सात और कनाडा का एक नागरिक था।