मार्केट कमेटी बरवाला के चैयरमैन देशराज पोसवाल ने बेटे संग मुख्यमंत्री से की मुलाकात।
बरवाला
बरवाला, बरवाला मार्केट कमेटी के चैयरमैन देशराज पोसवाल ने अपने बेटे गुरदीप देसवाल जोकि कनाडा से बिज़नेस मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी कर भारत लौटे हैं के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाक़ात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गुरदीप सिंह को आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने गुरदीप की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि कनाडा में उच्च शिक्षा पूरी करना मेहनत और समर्पण का परिणाम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको कनाडा से अपनी पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी करने पर बहुत-बहुत बधाई। यह सफलता आपके पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। नई ऊर्जा और ज्ञान के साथ घर लौटे हैं, यह आपके करियर का नया अध्याय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरदीप को विदेश में जो अनुभव, स्किल्स और नेटवर्किंग मिली है, वह भविष्य में बेहद उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि युवा विदेशों में शिक्षा हासिल कर वापस देश और प्रदेश के विकास में योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर केंद्र सरकार की विदेश नीति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि आज भारत की सशक्त और दूरदर्शी विदेशी नीति के कारण दुनिया में भारतीय युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की छवि और विश्वास वैश्विक स्तर पर मजबूत हुआ है। इसी का लाभ हमारे युवा विदेशों में पढ़ाई और काम के बेहतर अवसरों के रूप में देख रहे हैं।

