मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव ने सुनी लोगों की समस्याएं।
बरवाला :गांव ढडारडू में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने शिरकत की कार्यक्रम का आयोजन गांव के सरपंच रवि शर्मा द्वारा किया गया था कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि तरुण भंडारी को सरपंच और गांव के मौजीज लोगों द्वारा फूलों का गुलदस्ता और शाल देकर उनका गांव में आने पर स्वागत किया और साथ में आए सभी मौजिज लोगों को भी शाल उढ़ाकर उनको सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में गांव के काफी लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और गांव के सरपंच ने गांव की काफी समस्याएं तरुण भंडारी के सामने रखी जिनको लेकर तरुण भंडारी ने उनको पूरा करने का आश्वासन दिया इस मौके पर इलाके के पार्षद बलविंदर चौधरी,गोपाल राणा व ब्रह्मपाल राणा खटोली, पवन राणा बरवाला, सरपंच अमन राणा भरैली, गांव से सरपंच रवि शर्मा, मनमोहन, पंकज, अभिषेक सैनी आदि गणमान्य लोग मौके पर मौजूद थे।

