hariyana

यातायात पुलिस की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से रेहोड़ से बरवाला मार्ग पर ओवर हाइट एंगल लगाए।

बरवाला, (चंद्रपाल राणा) सड़क सुरक्षा और सुचारू यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से थाना ट्रैफिक सूरजपुर की टीम ने एसआई अभिषेक के नेतृत्व में ग्रामीणों के सहयोग से रेहोड़ से बरवाला मार्ग पर ओवर हाइट एंगल लगाए हैं, ताकि भारी एवं ओवरलोड वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा सके।

ग्रामीणों द्वारा पुलिस प्रशासन को अवगत कराया गया था कि यह मार्ग सिंगल लेन होने के कारण भारी और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न होती है तथा पूर्व में कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं, जिससे आमजन और राहगीरों की जानमाल को खतरा बना रहता है। शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना ट्रैफिक सूरजपुर की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से ओवर हाइट एंगल लगवाए, जिससे भारी एवं ओवरलोड वाहनों का इस मार्ग से प्रवेश प्रभावी रूप से रोका जा सके। यातायात पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई भारी या ओवरलोड वाहन चालक नियमों की अवहेलना करते हुए इस मार्ग से गुजरने का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *