hariyana

बरवाला:12 फरवरी 2026 को होगी ऐतिहासिक हड़ताल। लच्छी राम शर्मा।

बरवाला, सीटू के जिला सचिव लच्छी राम शर्मा ने कहा कि 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल केंद्र सरकार की श्रमिक-विरोधी, किसान-विरोधी और आम जनता पर बोझ डालने वाली नीतियों के खिलाफ एक निर्णायक संघर्ष है, जिसमें समाज के हर वर्ग मजदूर, किसान, महिलाएं, युवा, कर्मचारी और छोटे व्यापारी को शामिल किया जाएगा।

जनता के सामने सबसे बड़े मुद्दे बिजली बिलों का बढ़ता बोझ, स्मार्ट मीटर योजना और अन्य जन-विरोधी नीतियां हैं। हरियाणा में हाल के वर्षों में बिजली दरों में बार-बार वृद्धि, फ्यूल सरचार्ज एडजस्टमेंट बढ़ाने, स्लैब बदलने और फिक्स्ड चार्ज से आम घरों के बिजली बिल आसमान छू रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है। बिजली बिल-2025 की नीतियां और बढ़ोतरी जनता पर सीधा हमला हैं। इसी तरह, स्मार्ट मीटर योजना का जबरन थोपना उपभोक्ताओं के लिए अतिरिक्त आर्थिक बोझ और परेशानी का कारण बन रहा है, जिसके खिलाफ प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। शांति बिल जैसे काले कानून आंदोलन करने के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला कर रहे हैं, जिससे जनता की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *