गांव कोट में चल रहे विकास कार्यों का भाजपा नेताओं ने किया निरीक्षण।
बरवाला,:नगर निगम पंचकुला के वार्ड नंबर 20 के गांव कोट में 23 लाख रुपए की लागत से बन रहे श्मशान घाट व 21 लाख रुपए की लागत से बन रही धर्मशाला का भाजपा नेता पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतम राणा, पूर्व नगर निगम पार्षद सतबीर चौधरी, मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा कुमार टोका ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
इस अवसर पर सभी गांव वासियों ने चल रहे विकास कार्यों की खुशी मनाते हुए लड्डू बांटे।विकास कार्यों बारे जानकारी देते हुए पूर्व मंडल अध्यक्ष गौतम राणा ने बताया कि गांव कोट वासियो की यह पुरानी मांगे थी जो कि अब पूरी होने जा रही है सभी गांव वासियों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, सांसद रेखा शर्मा, सांसद कार्तिकेय शर्मा, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल का धन्यवाद किया।

इस अवसर पर गांव कोट से एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह, रविदास सभा के प्रधान विक्रम सिंह, मनजीत, रंजीत, रामनिवास, रामकुमार ,अंबेडकर सभा के प्रधान बलबीर सिंह, जरनैल सिंह, लंबरदार अंगद कुमार, मोंटी, मोहनपाल ,मोनू ,उत्तम कुमार रामस्वरूप, रिंकूराम ,ऋषिपाल ,मेवासिंह, मुलखराज, बनीराम, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

