hariyana

पुलिस ने बतौड़ में नदी किनारे अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी।

बरवाला पंचकूला पुलिस द्वारा जिले में अवैध खनन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे बरवाला पुलिस चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह की अगुवाई में चैकिंग के दौरान बतौड़ गांव के पास नदी में अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली दिखाई दी। पुलिस द्वारा जांच करने पर उसमें अवैध रूप से खनन की गई सामग्री पाई गई।

तुरंत खनन विभाग को सूचित किया गया। खनन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उक्त ट्रैक्टर ट्रॉली को इंपाउंड कर लिया गया। इस संबंध में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा प्रत्येक दिन पुलिस द्वारा सभी खनन प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और अवैध खनन में संलिप्त वाहनों को चिन्हित कर मौके पर ही पकड़ा जा रहा है।

पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने और सरकारी राजस्व को क्षति पहुंचाने वालों के खिलाफ पंचकूला पुलिस पूरी सख्ती से कार्रवाई कर रही है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *