अनिल राणा बने विश्व हिंदू परिषद के बरवाला प्रखंड के अध्यक्ष
बरवाला, विश्व हिंदू परिषद की पंचकूला इकाई की एक बैठक पारसमणी मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक में कुछ अहम निर्णय लिए गए जिसमे अनिल राणा जलौली को बरवाला प्रखंड का अध्यक्ष और राहुल शर्मा को प्रखंड बरवाला का बजरंग दल का सह संयोजक बनाया गया और हिंदुओं पर आ रही चुनौतियों के बारे में चर्चा की गई।हर प्रखंड स्तर पर राम जन्म उत्सव के कार्यक्रम हो जिससे राम चरित्र जीवन के बारे में बच्चे कुछ सीख लेकर आगे बढ़े इस बारे चर्चा की गई।

बैठक में विभाग मंत्री शैलेश शर्मा, समरसता टोली श्री निवास दिक्षित, जिला अध्यक्ष कंवर पाल सिंह, जिला मंत्री प्रदीप राणा, बजरंग दल प्राप्त मिलन प्रमुख विकास , जिला सह मंत्री रजनी, जिला सह मंत्री अमन, प्रखंड अध्यक्ष बरवाला अनिल राणा, प्रखंड अध्यक्ष रायपुर रानी यशपाल, बंजरग दल प्रखंड बरवाला संयोजक सोहन, राहुल शर्मा, मुकेश राणा, प्रखंड अध्यक्ष रायतन श्याम सुंदर वर्मा भी मौजूद थे।

