भ्रष्टाचार की गंगोत्री हो चुका है बिहार : तेजस्वी
बिहार
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार कोभ्रष्टाचार के मामले में बिहार सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार भ्रष्टाचार के मामले मेंगंगोत्री हो चुका है। तेजस्वी यादव यहां कार्यकर्ता दर्शन और संवाद यात्रा को लेकर पहुंचे हैं।उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि नीतीश कुमार बिहार दर्शन के लिए निकले हैं, जिसमेंअरबों रुपए की बर्बादी हो रही है। बिहार गरीब राज्य है। उन्होंने विशेष राज्य के दर्जे की चर्चा करतेहुए कहा कि केंद्र और प्रदेश में एनडीए की सरकार है,
इसके बावजूद बिहार सरकार प्रदेश के लिएविशेष पैकेज की मांग नहीं कर रही।बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस दौरान एक बार फिर डी के टैक्स की चर्चा करतेहुए कहा कि सरकार को ‘डीके बॉस’ चला रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस पूरे मामले मेंसबूत पेश कर जल्द पर्दाफाश करेंगे।दिल्ली चुनाव को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि राजद दिल्ली में चुनाव नहींलड़ रही है। इंडिया गठबंधन के दिल्ली में टूटने के सवाल पर उन्होंने अपने अंदाज में कहा, ‘‘छोड़िएदिल्ली को, बिहार में तो इंडिया गठबंधन है नउन्होंने कहा कि महागठबंधन की 17 महीने की सरकार में हमने पांच लाख नियुक्ति पत्र राजधानी केगांधी मैदान में बांटे, लेकिन आज उसी गांधी मैदान में अभ्यर्थियों के ऊपर कड़ाके की ठंड में पानीकी बौछार और लाठियां बरसाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में जो तीन लाख नौकरीका प्रस्ताव रखा गया था, आज उसी को एनडीए सरकार निकाल रही है, लेकिन वह भी सही ढंग सेनहीं कर पा रही है। सरकार पेपर लीक कर गरीब छात्रों की हकमारी कर रही है।