Politics

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह का बड़ा दावा, बिहार में भाजपा का नहीं खुलेगा खाता

लोकसभा चुनाव

पटना,  बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह से आगामी लोकसभा चुनाव
को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलने
वाली है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन सभी तीन सीटों पर भारी मतों से जीत हासिल करेगी, जहां दूसरे चरण
में वोट डाले गए हैं। बाकी बची 6 सीटों पर भी कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस किसी एक
जाति-धर्म की पार्टी नहीं है। देश में परिवर्तन की लहर चल रही है, यही कारण है कि भाजपा की
परेशानी बढ़ गई है।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जीते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली विधानसभा के पिछले दो चुनाव में अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वह
जिस मुद्दे को उठाते थे, इससे सरकार परेशान हो जाती थी। दूसरी तरफ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री
हेमंत सोरेन को जेल में बंद कर दिया गया। देश के लोकतंत्र में इस तरीके का काम पहले कभी नहीं
होता था। आज मुद्दे को उठाने वालों को जेल में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार
का नारा दे रही है।

इसका क्या मतलब है? वह संविधान को बदलना चाहती है। भाजपा को देश के
लोग सीरियस नहीं लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *