भाजपा नेता का विवादित बयान: मुस्लिम पुरुषों को होली पर ‘तिरपाल के हिजाब’ पहनने की सलाहदी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताने विवादित बयान
अलीगढ़ जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताने विवादित बयान दिया कि शुक्रवार को होली मनाने के दौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिएमुस्लिम पुरुष ‘‘तिरपाल से बने हिजाब’’ पहनकर ही निकलें।इस साल होली का त्योहार शुक्रवार को है। रमजान का महीना भी चल रहा है।उत्तर प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की उच्चस्तरीय सलाहकार समिति के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्रीके समकक्ष दर्जा प्राप्त रघुराज सिंह ने सोमवार रात संवाददाताओं से कहा, ‘‘होली और जुमे कीनमाज के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है, लेकिन कुछ लोगों को इस पर आपत्ति है।’’उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे लोगों से मेरा अनुरोध है
कि जैसे वहां की महिलाएं (मुस्लिम महिलाओं की ओरइशारा करते हुए) हिजाब पहनती हैं और मस्जिदों को तिरपाल से ढका जाता है, वैसे ही वे तिरपालका हिजाब बनाकर आ-जा सकते हैं। इससे उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी और वे आसानी से नमाजअदा कर सकेंगे।’’उन्होंने कहा कि होली सनातन धर्म की आस्था का विषय है और इसमें रंग लगाने वालों को एकनिश्चित सीमा के भीतर ही रंग फेंकने के लिए नहीं कहा जा सकता।उन्होंने कहा, ‘‘होली का पर्व सत्य युग से मनाया जाता रहा है। होली साल में एक बार आती है।

इसलिए मैं कहूंगा कि जैसे मस्जिदों पर तिरपाल लगा होता है औरवहां की (मुस्लिम) महिलाएंहिजाब पहनती हैं, वैसे ही उन्हें तिरपाल से हिजाब बनाना चाहिए। इससे उनकी टोपी भीगेगी नहीं।
पुरुष भी तिरपाल का हिजाब पहन सकते हैं। हिंदुओं को असुविधा नहीं होनी चाहिए।’’भाजपा नेता का यह विवादित बयान संभल में एक सर्कल अधिकारी की उस टिप्पणी के कुछ दिनोंबाद आया है जिसमें सर्कल अधिकारी ने कहा था कि जो होली के रंगों से असहज महसूस करते हैं,उन्हें घर के अंदर रहना चाहिए क्योंकि यह त्योहार वर्ष में केवल एक बार आता है, जबकि जुमा की
नमाज वर्ष में 52 बार होती है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभल के पुलिस अधिकारी की टिप्पणी का समर्थनकरते हुए कहा था कि अधिकारी ने भले ही एक पहलवान के तौर पर बात की हो, लेकिन अर्जुनपुरस्कार विजेता ने जो कहा वह सही था।