Latest

बीजेपी के नेताओं के अवैध होर्डिंग पर जजपा जिलाध्यक्ष ने जताया ऐतराज।

बरवाला , जननायक जनता पार्टी के पंचकूला जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि शहर के किसी भी सेक्टर या मार्केट में चले जाओ आपको बीजेपी के कुछ नेताओं एवं कार्यकताओं के महीनों से लगे अवैध होर्डिंग नजर आयेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं की रोज रोज शक्ल देखकर लोगों को भी अब ऊब होने लगी है। नगर निगम के चुनाव नजदीक होने के कारण बीजेपी के बहुत से छुटभैये नेताओं ने अपने आप को बड़ा समाज सेवी एवं बड़ा नेता दिखाने के चक्कर में पूरे शहर को अवैध होर्डिंगज से पाट दिया है।

जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने नगर निगम के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कि उनको बीजेपी के नेताओं के अवैध रूप से लगे होर्डिंग दिखाई नहीं देते परंतु अगर विपक्ष की पार्टी के नेता या कार्यकर्ता कोई होर्डिंग लगाते हैं तो उनको अवैध बताकर झट से उतार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों स्वदेशी के नाम पर आयोजित मेले को लेकर आयोजकों द्वारा सेंकड़ों होर्डिंगज सारे शहर में बिना नगर निगम पंचकूला की मंजूरी के लगाए थे। उन्होंने विज्ञापन के रूप में बनने वाली लाखों रुपये की की फीस भी नगर निगम को नहीं दी थी। सिहाग ने कहा कि लगता है नगर निगम के अधिकारी सत्तारूढ़ पार्टी के लोगों के आगे नतमस्तक होकर अपना कर्तव्य भूल चुके है।

जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों को सभी के साथ बराबरी का व्यवहार करना चाहिए। अगर विपक्षी पार्टियों के नेताओं के होर्डिंग अवैध रूप से लगे हैं तो उनको उतारा जाए पर सत्तारूढ़ पार्टी के लोगों द्वारा लगाए गए होर्डिंगज को भी तुरंत उतारा जाए। सिहाग ने कहा कि नए साल की बधाई एव शुभकामनाएं के नाम पर बीजेपी के लोगों द्वारा लगाए हुए होर्डिंगज आज भी शहर की हर मुख्य सड़क ,चौराहे या मार्केट में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *