hariyana

भाजपा के पार्षद पद के भावी उम्मीदवार गोपाल राणा ने जलौली में लोगों से की मुलाकात।

बरवाला, नगर निगम पंचकूला के वार्ड नंबर 20 के गांव जलौली में भाजपा की और से पार्षद की टिकट के दावेदार गोपाल राणा खटोली पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ पूर्व जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा ने अपने पिता खटोली के पूर्व सरपंच नत्थू सिंह राणा के साथ गांव जलौली में लोगों से मुलाकात की। गोपाल राणा ने बताया कि मेरे पिताजी का राजनीतिक सफर निस्वार्थ सेवा की भावना का रहा है

अपने काफी लंबे राजनीति कैरियर में मेरे पिता ने कभी किसी के साथ रंजिश व द्वेष की भावना से राजनीति नहीं की लोगों के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर काम किया आज भी मेरे पिताजी सक्रिय राजनीति में लोगों के साथ हमेशा सुख-दुख में खड़े हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिताजी लगातार दो बार खटोली गांव के सरपंच रहे हैं कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर पंचकूला रहे हैं और मेरी माता जी वर्तमान में मानकटबरा पैक्स की चेयरमैंन है उनके पिताजी की हमेशा एक सोच रही है की राजनीति में रहकर के अपने लीडरशिप से मिलकर के ज्यादा से ज्यादा विकास कार्यों को करवाना और अपने भाईचारे में हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर के चलना रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *