पंजाब

सुधांशु जी महाराज के सानिध्य में होने जा रहे विशाल सांस्कृतिक जागरण अभियान में शामिल होने के लिए नायब सिंह सैनी को दिया न्योता

चण्डीगढ़ ( किशन लाल) विश्व जागृति मिशन, चण्डीगढ़-पंचकूला-मोहाली मण्डल द्वारा विशाल सांस्कृतिक जागरण अभियान मिशन के संस्थापक गुरु सुधांशु जी महाराज के मार्गदर्शन में भव्य विशाल कार्यक्रम सेक्टर 5, पंचकूला स्थित शालीमार ग्राउंड में 30 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक होगा।

इस सिलसिले में आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को संजय टंडन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा और कार्यक्रम संयोजक मनोज शास्त्री और साथ मे आचार्य कुलदीप पाण्डेय सहित कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति मे आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम सयोजक मनोज शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्रीगण आदि इस विशाल कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में 31 अक्टूबर को अखिल भारतीय महिला समागम होगा जबकि एक नवम्बर को शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जायेगा और 2 नवम्बर को देश भर से आए संतों का विशाल सन्त सम्मेलन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *