बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में मनाया गया बाल दिवस कार्यक्रम
बाल दिवस
हरदोई, बाल विद्या भवन पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में बड़े धूमधाम से बनाया गया। इस अवसर पर मिकी माउस, झूला और विभिन्न प्रकार के मनोरंजन गेम रिंग गेम, हाउजी गेम, थ्रो बाल, फास्ट फूड आदि का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने लुफ्त उठाया।

इस बाल दिवस के मेले में स्कूल ने बच्चों क़े लिए विद्यालय की तरफ से निः शुल्क विविध प्रकार क़े खाने की व्यवस्था जैसे चाउमीन,पानी पूरी, आइसक्रीम, आदि की गयी थी,स्कूल की प्रबंध निदेशिका कीर्ति सिंह व प्रधानाचार्या कनुप्रिया सिंह ने दीप प्रज्वलित कर बाल दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर एकेडमिक हेड श्री अश्वनी दीक्षित, शोभित वाजपेई,अरुणेश मिश्रा, शशांक गुप्ता, अनुप सिंह एवं अभिभावक आदि मौजूद रहे ।

