उत्तर प्रदेश

जिले के सभी मंडलों पर भाजयुमो द्वारा स्वच्छता अभियान का कार्यक्रम संपन्न हुआ

ग्रेटर नोएडा।आज जिला गौतमबुद्ध नगर के सभी 11 मंडलों (बिसरख, बादलपुर, जारचा, दादरी नगर, दादरी देहात, ग्रेटर नोएडा, सूरजपुर, दनकौर, कासना, रबूपुरा, जेवर) मंडलों में भाजयुमो द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सत्येंद्र शिशोदिया, राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र सिंह नागर, प्रदेश उपाध्यक्ष, एम.एल.सी विधायक व जिले के

प्रभारी सत्यपाल सिंह सैनी, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाजपा गजेंद्र मावी, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, शिक्षक एम.एल.सी श्रीचंद शर्मा, दोनों पूर्व मंत्री बेदराम भाटी व हरिश्चंद्र भाटी, ,पूर्व जिला अध्यक्ष विजय भाटी, दादरी ब्लॉक प्रमुख बिजेंद्र भाटी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राज नागर सभी ने अलग अलग मंडलों में शामिल होकर स्वच्छता अभियान चलाया व श्रमदान किया तथा “स्वच्छ भारत-समृद्ध भारत” का संदेश दिया तथा उपस्थित जनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा अपने पास-पास स्वच्छ व स्वस्थ पर्यावरण बनायें रखने के लिए उन्हें प्रेरित किया

।इस अवसर पर जगह जगह महापुरुषों की मूर्तियों भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर, शहीद भगत सिंह, सम्राट मिहिर भोज, राव उमराव सिंह की प्रतिमाओं पर सभी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया ।साथ में मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज धर्मेंद्र कौरी, जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, सत्येंद्र नागर, पवन नागर, मनोज शिशोदिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रवि जिंदल, अमरीश भाटी, मंडल अध्यक्ष विचित्र तोमर, रवि भदोरिया, मनोज भाटी, प्रेम प्रधान, जगदीप नागर, राजेंद्र सिंह,

अशोक शर्मा, उदयवीर चौधरी, संजय भाटी, महेश शर्मा, सोमेश गुप्ता, भाजयुमो की टीम चेतन वशिष्ठ, अमित मुखिया, अतुल गुर्जर, विकास चौधरी, सुनील पंडित, नरेश पंडित, उमेश भाटी, अतुल भाटी, तरुण सिसोदिया, गौरव पटेल, सुनील खारी आदि प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *