Politics

योगी आदित्यनाथ ने विश्व पर्यटन दिवस पर दी शुभकामनाएं

विश्व पर्यटन दिवस

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को विश्वपर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों और पर्यटकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। पर्यटन,संस्कृतियों का साक्षात्कार और मानवता को जोड़ने वाला उत्सव है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “अपनी बहुरंगी संस्कृति, आध्यात्मिक धरोहर और ‘अतिथि देवो भवः’ केशाश्वत संदेश के साथ उत्तर प्रदेश विश्व को आमंत्रित कर रहा है… आइए, ‘नया उत्तर प्रदेश’ देखिए!’’उन्होंने इस पोस्ट के साथ दो मिनट से अधिक का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें अयोध्याधाम, ब्रज तीर्थ, प्रयागराज कुंभ और प्रदेश के अन्य भव्य पर्यटन स्थलों को दर्शाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *