महिला कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा जी
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अलका लांबा जी के नेतृत्व में संगठन सृजन कार्यक्रम को नई दिशा देते हुए दिल्ली में महिला कांग्रेस की जिला व ब्लॉक नेतृत्व सृजन कार्यशाला का दीप प्रज्ज्वलन कर विधिपूर्वक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर दिल्ली कांग्रेस प्रभारी श्री काजी निजामुद्दीन जी, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव जी एवं दिल्ली महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह जी भी उपस्थित रहे।

कार्यशाला के दौरान महिला सशक्तीकरण, महिला आरक्षण और महिला सुरक्षा जैसे ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए ठोस रणनीतियों पर विचार साझा किए।इस मौके पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव जी और प्रभारी श्री काजी निजामुद्दीन जी ने “प्रियदर्शिनी उड़ान योजना” के तहत सैनिटरी पैड निर्माण में कार्यरत महिलाओं को एक माह की वेतन राशि भेंट कर सम्मानित किया। यह पहल महिलाओं के आत्मनिर्भरता अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
महिला कांग्रेस का यह प्रयास संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और महिलाओं की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल साबित हो रहा है।

