दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग की एनडीएमसी के साथ बैठक सम्पन्न
दिल्ली नगर पालिका
दिल्ली।नई दिल्ली नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों से सम्बंधित जवलनतशील मांगो शिकायतों को लेकर पालिका केंद्र मुख्यालय में अति महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने बारी बारी से सभी समस्यायों को एन डी एम सी के चेयरमैन केशव चंद्रा के समक्ष रखा, जिनमे टी एम आर कर्मचारियों को आर एम आर बनाने हेतु, हटाये गए कर्मचारियों को पुनः ड्यूटी पर बहाल करने, आर एम आर कर्मचारियों को स्थाई करने , कर्मचारियों के लिये सरकारी आवास एवं अन्य मूलभूत समस्याये शामिल रहीं।

एनडीएमसी चेयरमैन केशव चंद्रा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी समस्यायों को सम्मानित रूप से स्वीकार करते हुए अमल में लाया जाएगा।

