दिल्ली

दिल्ली धमाके के बाद पसरा सन्नाटा : बाजारों की रौनक छिनी, सुरक्षा में बढ़ी सख्ती

नई दिल्ली, सोमवार शाम लाल किला के समीप हुए विस्फोट ने समूचीदिल्ली को दहशत में डाल दिया। घटना के बाद मंगलवार को राजधानी में असहज शांति व्याप्त रही,विशेषकर चांदनी चौक और आसपास के प्रमुख बाजारों में। अचानक हुई इस घटना ने न केवल
व्यापारियों और खरीददारों बल्कि आम नागरिकों में भी भय का माहौल बना दिया।

सोमवार की सांझ को जैसे ही धमाके की सूचना फैली, वैसे ही चांदनी चौक, भगीरथ पैलेस, लाजपतराय, खारी बावली, सदर बाजार और कनॉट प्लेस के व्यावसायिक प्रतिष्ठान जल्दी-जल्दी बंद होनेलगे। आमतौर पर देर रात तक चहल-पहल से भरे रहने वाले ये बाजार और सड़कें अचानक वीरान होगईं। भय और आशंका के चलते व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान समय से पहले बंद कर दिए औरखरीदारी के लिए आए लोग भी बीच में ही सब कुछ छोड़कर अपने घरों की ओर निकल पड़े।

लाल किला मेट्रो स्टेशन को भी सतर्कता के तहत बंद कर दिया गया, जिससे यात्रियों को भारीअसुविधा का सामना करना पड़ा। पूरा इलाका सुरक्षा बलों के घेरे में रहा और हर संदिग्ध गतिविधिपर पैनी नजर रखी गई। दिल्ली पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया,ताकि किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।घटना के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल रहा। चांदनी चौक के बाजार में खरीदारी कररही सरिता ने बताया कि घटना की खबर मिलते ही वे घबरा गईं

और समय गंवाए बिना घर लौटनाबेहतर समझा। जगह-जगह लोगों को अपने परिवारजनों और परिचितों की सुरक्षा की चिंता सताने
लगी, जिससे मोबाइल फोन लगातार बजते रहे। सभी अपने प्रियजनों की सलामती की खबर जाननेको व्याकुल दिखे।बाजार संघ व स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संभावित खतरोंसे निपटने के लिए विशेष चौकसी बरतने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *