विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली पुलिस ने चलाया अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ अभियान
अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ अभियान
नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले दिल्लीपुलिस ने अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों के खिलाफ अभियान शुरु कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीयराजधानी में अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों खिलाफ अपने सत्यापन अभियान के दौरान 175 लोगों कीपहचान करने का दावा किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बतायाकि 12 घंटे का सत्यापन अभियान शनिवार शाम छह बजे बाहरी दिल्ली क्षेत्र में शुरू हुआ था। एकवरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, “पुलिस ने वैध दस्तावेजों के बिना रहने वाले व्यक्तियों कीपहचान करने और उन्हें हिरासत में लेने के अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।
बाहरी दिल्ली में व्यापक सत्यापन अभियान के दौरान 175 व्यक्तियों की पहचान संदिग्ध अवैधबांग्लादेशी प्रवासियों के रूप में की गई है।” पुलिस ने 11 दिसंबर को दिल्ली में रहने वाले अवैधबांग्लादेशी प्रवासियों की पहचान के लिए अभियान शुरू किया था। इससे एक दिन पहले उपराज्यपालसचिवालय ने ऐसे व्यक्तियों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया था। पुलिस अधिकारी ने बताया,“बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों की बढ़ती संख्या से चिंतित बाहरी जिला पुलिस ने अपने अधिकारक्षेत्र के तहत विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई शुरू की है।”
उन्होंने कहा कि स्थानीय थानों, जिला विदेशीप्रकोष्ठों और विशेष इकाइयों के कर्मियों समेत विशेष टीम को घर-घर जाकर जांच करने और संदिग्धअवैध प्रवासियों के बारे में खुफिया जानकारी इकट्ठा करने का निर्देश दिया गया है।