होली के बाद दिल्ली में बन सकती है ट्रिपल इंजन की सरकार
ट्रिपल इंजन की सरकार
नई दिल्ली, ऊपर वाला जब देता है तो छप्पर फाड़ कर देता है हमने भीसुना है आपने भी सुना होगा। 27 साल की लंबी इन्तजार के बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव मेंभारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद राजधानी दिल्ली भी डबल इंजन सरकार की जमात में शामिलहो गई है। इसके साथ ही अब दिल्ली नगर निगम में भी अगले सत्र में भाजपा की सरकार बननालगभग तय हो गया है। यानी दिल्ली में अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनने की सम्भावनाएं प्रबल होगई है।
वैसे तो गणित भाजपा के पक्ष में बनता ही जा रहा है और यदि थोड़ी बहुत कमी पेशी भी रहगई तो भाजपा प्रबन्धन इस काम में जुट चुका है। वैसे तो भाजपा प्रबन्धन शुरू होने जा रहे निगमके बजट सत्र में ही आप पार्टी को आईना दिखाने के मूड में है लेकिन शपथ ग्रहण से पूर्व भाजपाआवाम को यह मैसेज नहीं देना चाहती कि निगम की सत्ता के लिये भाजपा इतनी ज्यादा उतावली है।अब आप सोच रहे होंगे बजट सत्र में भाजपा क्या करिश्मा दिखा सकती है तो आपको बता दें यदिबजट सत्र के दौरान मत विभाजन के हालात बनते हैं

तो भाजपा अपने पत्ते खोल सकती है लेकिनमहापौर चुनाव का इन्तजार पार्टी करना चाहेगी जिस तरह चंडीगढ़ में पासा पलटा था दिल्ली मेंपलटने की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकताआपको याद दिला दें पिछले महापौर के चुनावमें आप पार्टी बड़ी मुश्किल से मात्र तीन मतों के अन्तराल से ही सत्ता बचाने में कामयाब हुई थी।लेकिन उसके बाद से पार्टी के करीब आधा दर्जन पार्षद पाला बदल भाजपा में शामिल हो चुके हैं औरकरीब बीस पार्षद और भाजपा के सम्पर्क में बताये जाते हैं लेकिन भाजपा अभी उन्हें हरी झंडी देनेके मूड में नहीं है क्योंकि सरकार गठन के बाद करीब एक दर्जन भाजपा विधायक निगम में,नोमिनेट होने है और भाजपा अपने बल पर ही निगम की सत्ता का आंकड़ा छू लेगी।
वहीं भाजपा केआठ निगम पार्षद विधायक चुने गए हैं तो आप पार्टी के भी तीन पार्षद विधायक बन गए हैं ऐसे मेंसत्ता संतुलन भाजपा के पक्ष में जाता दिख रहा है और यदि कुछ कमी पेशी भी पड़ी तो सीधे रास्तेसे भाजपा उसे आसानी से पूरा कर लेगी इसमें कोई दिस दैट नहीं है। अब तो आप समझ ही गएहोंगे दिल्ली ट्रिपल इंजन की सरकार की ओर बढ़ चुकी है जिसकी औपचारिक शुरुवात आगामी मेयरके चुनाव में ही होने की सम्भावना है।