सिर्फ महिला सम्मान योजना ही नहीं अब दिल्ली की महिलाओं को सरकार ने दिया एक और तोहफा
दिल्ली की महिलाओं को सरकार ने दिया एक और तोहफा
नई दिल्ली भाजपा ने जरूरतमंद महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये देने,होली व दीपावली में मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। अन्य दिनों में उन्हें पांच सौरुपये में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। संकल्प पत्र में किए गए इन वादों को महिला दिवस पर पूराकिया जाएगा।इसके लिए आठ मार्च को दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मेंकार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और दिल्ली कीमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व अन्य नेता शामिल होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी समय मांगे जाने कीबात कही जा रही है।मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ अधिकारियों की हो चुकी कई बैठकेंजानकारी के अनुसार संकल्प पत्र में किए गए इन वादों कोपूरा करने के लिए मुख्यमंत्री और मंत्रियोंके साथ अधिकारियों की कई दौर की बैठक हो चुकी है।
योजना का लाभ प्राप्त करने के लिएमहिलाएं अपना पंजीकरण कर सकें इसके लिए पोर्टल तैयार किया जा रहा है।

दिल्ली सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं का आंकड़ाऔर मुख्य निर्वाचन अधिकारी से महिला मतदाताओं का विवरण मांगा गया है। आयकर विभाग सेभी सहयोग लिया जा रहा है। कार्यक्रम में ही पंजीकरण के लिए पोर्टल लांच किया जाएगा।जिनके परिवार की वार्षिक आय तीन लाख से कम उन्हें मिलेगा लाभमिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली की मतदाता 18 वर्ष अधिक और 60 वर्ष से कम उम्र की उनमहिलाओं को इसका लाभ मिलेगा जिनके परिवार की वार्षिक आय तीन लाख से कम है। किसी अन्यसरकारी वित्तीय योजनाओं का लाभ पाने वाली महिलाओं को भी इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।
दिल्ली में लगभग 2.59 लाख उज्ज्वला योजना की लाभार्थी हैं। बताया जा रहा है कि इन्हें निशुल्करसोई गैस सिलेंडर का लाभ मिलेगा। बताया जा रहा है कि आठ मार्च को ही पंजीकरण शुरू करने केसाथ ही महिलाओं के बैंक खाते में पैसे आने लगेंगे।