दिल्ली में 42 डिग्री और राजस्थान में 46 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ेगा पारा
भीषण गर्मी और लू
नई दिल्ली देश के मैदानी इलाकों में इन दिनों भीषण गर्मी और लू चल रहीहै, जिसके चलते लोग परेशान हैं। वहीं पहाड़ी राज्यों की बात करें तो वहां बारिश और बर्फबारी देखनेको मिल रही है। इस बीच मौसम विभाग ने आज मौसम का पुर्वानुमान जारी किया है, तो आप भीअपने इलाके के मौसम का हाल जान लीजिए। देश की राजधआनी दिल्ली समेत कई राज्यों में लोगभीषण गर्मी पड़ने से परेशान है।
देश के मैदानी राज्यों में लोगों को गर्मी के साथ-साथ लू भी झेलनीपड़ रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में इस समय लू की स्थिति बनी हुई है। वहींपहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी जारी है। इन सबके बीच मौसम विभाग की ओर से आज केमौसम का पूर्वानुमाान जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि आज किस राज्य में मौसम कैसारहने वाला है। दिल्ली और उसके आसपास वाले इलाकों में आज भी भीषण गर्मी पड़ने वाली है।आसमान साफ रहने की वजह से तेज धूप रहेगी।

मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी किया है। साथही राज्य में बरसात होने की किसी भी संभावना से इनकार किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आजराज्य में अधिकतम तापमान 41-42 और न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।