दिल्ली के गोविंदपुरी में फिर चला बुलडोजर मिट्टी में मिल गए पक्के मकान
गोविंदपुरी में फिर चला बुलडोजर
नई दिल्ली गोविंदपुरी थाना क्षेत्र स्थित भूमिहीन कैंप पर सोमवार को एक बारफिर दिल्ली विकास प्राधिकरण का बुलडोजर चला। हालांकि दोपहर में ही हाई कोर्ट के आदेश परकार्रवाई रोकनी पड़ी। टीम केवल चार मकान तोड़कर लौट गई। कैंप में कुल 3024 मकान थे। आधे
से ज्यादा को मकान आवंटित करने के बाद दो वर्ष पहले डीडीए ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की थी।
लगभग 30 प्रतिशत मकान ही तोड़ पाई थी। तब भी कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई रोकनी पड़ी थी।भूमिहीन कैंप आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों के मुताबिक कैंप लगभग चार दशक पुराना है। यहां के3024 निवासियों में से 1862 को ”जहां झुग्गी वहीं मकान” के तहत आधा किलोमीटर दूर हीगोविंदपुरी में बने फ्लैट में आवास आवंटित किए गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 नवंबर 2022 कोलाभार्थियों को आवास की चाभियां सौंपी थीं।

इसके सात महीने बाद यानी छह जून 2023 को डीडीएटीम ने करीब 900 मकानों को ध्वस्त किया था। सोमवार सुबह 11 बजे भी टीम बिना किसी नोटिसके आ धमकी। तीन से चार मकान पर कार्रवाई की, उसके बाद दोपहर एक बजे लौट गई।