मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष ने विमान हादसे पर जताया दुख
अहमदाबाद में विमान हादसे पर जताया दुख
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्रगुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अहमदाबाद में विमान हादसे पर दुख जताया है।उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक समाचार है। इस दुख की घड़ी में हम प्रभावित परिवारों केसाथ खड़े हैं।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अहमदाबाद में एयर इंडिया के विमान केदुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक और स्तब्ध कर देने वाला है।
मुख्यमंत्री ने सभीयात्रियों एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि घायलों को शीघ्रस्वास्थ्य लाभ मिले। इस कठिन समय में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता केसाथ खड़े हैं।दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने एक्स पर पोस्ट करते हुए विमान दुर्घटना को दुखदबताया। उन्होंने लिखा कि अहमदाबाद से लंदन की ओर जा रहे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरबेहद ही दुखद और हृदयविदारक है।

इस दुखद घटना में प्रभावित सभी यात्रियों और उनके परिजनोंके प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर से सबके सकुशल होने की कामना करता हूं।दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि विमान हादसे की खबरबेहद दु:खद और विचलित करने वाली है। सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सलामती के लिए प्रार्थनाकरता हूं।
उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए हादसे में प्रभावित सभी परिवारोंके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।