दिल्ली

दिल्ली: सीएम रेखा गुप्ता ने पिछली सरकारों पर पर्यावरण की अनदेखी का लगाया आरोप

दिल्ली में वन महोत्सव 2025 के तहत ‘एक पेड़ मां के नाम’अभियान का दूसरा चरण शुरू हो गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यहआयोजन दिल्ली के पर्यावरण के लिए एक नया अध्याय जोड़ रहा है। पिछली सरकारों ने इनकार्यक्रमों में कभी हिस्सा नहीं लिया। उन्होंने कभी दिल्ली के पर्यावरण की चिंता नहीं की और न हीपौधारोपण पर ध्यान दिया।

यह हमारी जिम्मेदारी हैकि हम दिल्ली को हरा-भरा बनाएं।” उन्होंने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाएं।दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी इस अवसर पर दिल्ली सरकार की सराहना की।उन्होंने कहा कि वन महोत्सव 2025 दिल्ली के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। दिल्ली वन महोत्सव2025 दिल्ली के लिए एक नया मील का पत्थर है। जब पीएम मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ सेअभियान शुरू किया था, तब दिल्ली के तत्कालीन सीएम अरविंद केजरीवाल ने इसे अस्वीकार करदिया था, क्योंकि इस अभियान को पीएम मोदी ने शुरू किया था। इससे दिल्ली को बहुत नुकसानहुआ। इसकी भरपाई दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता कर रही हैं।दिल्ली का विकास तभी होगा, जब दिल्ली हरी-भरी होगी। जब दिल्ली के लोग स्वच्छ हवा में सांस लेसकेंगे। आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। इस दिन से दिल्ली में 70 लाख पेड़ लगाने की शुरुआतहो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *