बारिश के बाद दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर भारी यातायात जाम
प्रमुख मार्गों पर भारी यातायात जाम
नई दिल्ली,राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार की सुबह बारिश के बाद यात्रियों कोकई प्रमुख मार्गों पर भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा।दिल्ली यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली-नोएडा-डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईवे,मथुरा रोड, विकास मार्ग, आईएसबीटी, गीता कॉलोनी और राजाराम कोहली मार्ग पर यातायातप्रभावित हुआ। बदरपुर से आश्रम तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे कार्यालय जाने वालोंऔर स्कूल बसों को भारी असुविधा हुई।

दिल्ली यातायात पुलिस ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने और वाहनों के प्रवाह को नियंत्रित करनेके लिए उसके दलों को कई स्थानों पर तैनात किया गया है। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बारिश औरकुछ इलाकों में जलभराव के कारण यातायात धीमा रहा।
स्थिति को सामान्य बनाने और यात्रियों कीसहायता के लिए हमारे कर्मियों को तैनात किया गया है।’’