दिल्ली सरकार ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ की मदद का किया एलान
पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए 5 करोड़ की मदद
नई दिल्ली, पंजाब में आई भीषण बाढ़ की आपदा में दिल्ली सरकार ने राज्यकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को घोषणा की किदिल्ली सरकार ने पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की सहयोग राशि देने का फैसला
किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के इस मुश्किल समय में दिल्ली की जनता और सरकार उनके साथखड़ी है।

उन्होंने कहा, “पंजाब में आई इस कठिन घड़ी में वहां के भाई-बहनों का दर्द हम सबका साझादर्द है। दिल्ली की जनता और सरकार, इस आपदा से जूझ रहे लोगों के साथ आत्मीयता और संवेदनाके साथ खड़ी है।” उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रभावित परिवार जल्द इस विपत्ति से उबरें औरपंजाब की पवित्र धरती पर फिर से सुख, शांति और समृद्धि लौटे।यह घोषणा पंजाब में बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान को देखते हुए की गई है, जहां हजारों लोग बेघरहो गए हैं और बड़े पैमाने पर संपत्ति का नुकसान हुआ है।
दिल्ली सरकार का यह कदम अंतर-राज्यीयसहयोग और मानवीय भावना का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।