दिल्ली

दिल्ली पालम में दिल दहला देने वाला हादसा, 5 मंजिला इमारत में 9 लोगों की आग में झुलसकरमौत

नई दिल्ली, राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के पालम इलाके में बुधवार सुबह एकबहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। भीषण आग में एक ही परिवार के 9लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं, जिससे इलाके में मातम का माहौल है।जानकारी के मुताबिक, आग एक फ्लैट से शुरू हुई और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई। इसबिल्डिंग में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और चार मंजिलें हैं, जहां निचले हिस्सों में कपड़ों और कॉस्मेटिक्सका स्टॉक रखा गया था, जबकि ऊपरी मंजिलों पर लोग रहते थे।

आग लगने के समय इमारत मेंकई लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके परघटना की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की करीब 25 से 30 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं औरआग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने और अंदर फंसेलोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकताहै कि दो लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होगए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद इमारत से घना धुआं निकलने लगा, जिससे राहत औरबचाव कार्य में भी दिक्कतें आईं। मौके पर पुलिस और अन्य एजेंसियां भी तैनात हैं। फिलहाल राहतएवं बचाव कार्य जारी है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।जिंदा जले एक ही परिवार के 9 लोगइस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की जान चली गई। हादसे के समय सभी परिवारके सदस्य आग की चपेट में आ गए थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित करदिया। मृतकों में तीन मासूम बच्चियां भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 15 साल, 6 साल और 3 साल थी।परिवार के अन्य मृतक हैं प्रवेश (33), कमल (39), आशु (35), लाडो (70), हिमांशी (22) औरदीपिका (28)। यह हादसा पूरे इलाके के लिए झकझोरने वाला साबित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *