दिल्ली

Delhi में अगले दो दिन यलो अलर्ट

Delhi में मंगलवार को कई इलाकों में बारिश हुई। मौसमसुहाना होने के चलते Delhi के लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगलेदो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस बीच 20 से 30 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार सेहवा चलने की भी संभावना है। राजधानी में सुबह से ही बादल छाए रहे। हालांकि, सुबह 8.30 बजेतक कई इलाकों में नौ से 22.5 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। शाम 5.30 बजे तक बहुत कमइलाकों में बारिश हुई।

इस दौरान अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोसामान्य से दो डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य था।
आर्द्रता का स्तर अधिकतम 100 फीसद और न्यूनतम 65 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विभाग नेबुधवार को बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे तापमान में भी कमी आने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *