दिल्ली

प्रदूषण के मुद्दे पर कांग्रेस ने दिल्ली सरकार को घेरा

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने आईटीओचौक पर मास्क का वितरण किया। कांग्रेस ने कहा कि यह भाजपा सरकार को बढ़ते प्रदूषण के प्रतिजागरूक करने का अभियान है। प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में दिल्ली की सभी 70विधानसभा क्षेत्रों में मास्क वितरण अभियान चलाया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजारों, भारीप्रदूषण वाले चौराहों और मेट्रो स्टेशन पर मास्क वितरण किए। देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली मेंप्रदूषण को कम करने में भाजपा सरकार विफल रही है। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार नेप्रदूषण पर नियंत्रण करने का कोई स्थायी उपाय अभी तक नही किया है, उल्टा प्रदूषण के खतरनाकस्तर को छूने वाले आंकड़ों को छिपाने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *