दिल्ली

जल्द शुरु होगा गांधी नगर विधान सभा का विकास कार्य, जनता को मिलेगी राहत

दिल्ली।दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने गांधी नगर विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने क्षेत्र अजीत नगर,धर्मपुरा,सीलमपुर और कैलाश नगर की मूलभूत समस्यायों से क्षेत्रीय विधायक एवं यमुनापार विकास बोर्ड के चेयरमैन अरविंदर सिंह लवली को पत्र लिखकर अवगत करवाया था, इस बाबत अपने प्रत्युत्तर में लवली ने भी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत को पत्र द्वारा अवगत कराया है कि जल्दी ही इन सभी समस्यायों का समाधान होगा।

संजय गहलोत ने बताया कि चूंकि मेरी रिहायश भी गांधी नगर विधान सभा के अजीत नगर में है लिहाजा वहां के सेंकडो निवासी रोज़ना हमारे निवास पर आकर सम्पर्क करते हैं जहां उन्हें रोज़ना नालियों का गंदा पानी जो गलियों में बहता है उसमें गुजरकर आना पड़ता है जिससे यहाँ के निवासी नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *