उत्तर प्रदेश

अपेक्स बिल्डर पर किसानों का प्रदर्शन

गाजियाबाद।आज अपेक्स बिल्डर सिद्धार्थ विहार में धरने का संचालन हुआ धरने की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजय सिंह कसाना तथा संचालन प्रदेश प्रवक्ता मास्टर महकार नागर ने किया।

आज के आंदोलन में मुख्य रुप से गाजियाबाद से राष्ट्रीय महासचिव रुपेश त्यागी,प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक यादव,गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष आकाश त्यागी, और विनीत त्यागी ने अपना पूर्ण सहयोग दिया लेकिन कंपनी की तरफ से कोई भी सकारात्मक जवाब नहीं मिलने की वजह से आंदोलन को जारी रखने का आदेश राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिंह कसाना तथा राष्ट्रीय महासचिव रुपेश त्यागी ने दिया।इसलिए ये धरना अनिश्चितकालीन रुप से चलता रहेगा।

इस मौके पर एनसीआर अध्यक्ष सुनील अवाना,दादरी तहसील के अध्यक्ष भानु प्रकाश,गौतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष राजकुमार नागर,सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, अमन शर्मा, नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया,सतीश कसाना, सोनू अवाना,जावेद खान,अनिल अवाना,ओमी प्रधान, सोनू अम्बावता,यशपाल नागर व सुखबीर नागर अपनी अपनी टीमों के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *