पर्यावरण में सुधार के लिए निशुल्क पौधे दिए जाएंगे
नगर निगम
गाजियाबाद शहर में पर्यावरण सुधार के लिए नगर निगम लोगों को निशुल्कपौधे देगा। एक जुलाई से शुरू हो रहे अभियान के तहत विभिन्न सामाजिक संगठनों को निशुल्क पौधेदिए जाएंगे। निगम एक जुलाई से शहर में पौधे लगाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू करेगा।
इसके लिए सभी तैयारी शुरू हो गई है।
हर वार्ड और पार्कों के अलावा हिंडन नदी किनारे भी बड़ीसंख्या में पौधे लगाए जाएंगे। निगम का उद्यान विभाग करीब एक से डेढ़ लाख पौधे लगाने कीयोजना बना रहा है। सबसे अधिक 50 हजार पौधे विजयनगर क्षेत्र में सेना की जमीन पर लगाए जानेहैं।इसके लिए उद्यान विभाग ने गड्ढे खुदवाने का काम शुरू कर दिया। उद्यान प्रभारी डॉ अनुज सिंहने बताया कि पौधे लगाने के लिए पार्षदों, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लियाजाएगा।

उन्होंने बताया कि पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले संगठन भी निगम में आकर संपर्ककर सकते हैं। पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विभिन्न क्षेत्र में काम करनेवाले सामाजिक संगठनों को निशुल्क पौधे दिए जाएंगे, ताकि वह अपने क्षेत्र में पौधे लगाकर उनकीदेखभाल कर सकें। उन्होंने उन सभी लोगों से अपील की है जो पौधे लगाते हैं वह उनकी देखभालजरूर करें।