Politics

गाजियाबाद महानगर में अटल पर्व के रूप में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान

गाजियाबाद, भाजपा द्वारा संचालित सदस्यता अभियान में गाजियाबाद एकबड़े लक्ष्य को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता जी जान से जुटा है।
महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सदस्यता अभियान की बैठक के दौरान बताया देश के भारत रत्न सेसम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री की 100 वीं जयंती के उपलक्ष्य में पार्टी ने महानगर में अटल पर्व के रूपमें सदस्यता अभियान चलाया। जिसके तहत अधिकांश कार्यकर्ता अपने बूथ पर रहकर 100 सदस्यबनाने की मुहिम में जुटा रहा।

सभी पदाधिकारी अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यताअभियान को गति दिलाने क्षेत्र मे लगे। हर पदाधिकारी को सभी वर्ग में और सभी बस्तियों में जाकरसदस्यता दिलाने का निर्देश पहले ही दे दिया था।उन्होंने कहा कि महानगर में हमारे द्वारा 5 लाख सदस्य बनाने के लिए लक्ष्य तय किया गया है।जिसे युवाओं, महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच जाकर पार्टी के पदाधिकारीयों को घर घरजाकर सदस्य बनाने का काम सुचारु चलाते रहना है। संजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा का सदस्यताअभियान का प्रथम चरण 25 सितंबर तक चलेगा। दूसरा चरण एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तकचलेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्तूबर तक चलेगा।


सदस्यता अभियान में सभी पदाधिकारी एकजुटता के साथ कार्य करें। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीवशर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान में प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गयाहै। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए बूथ के सभी कार्यकर्ता सहयोग करें।संजीव शर्मा ने खोड़ा मकनपुर मंडल गाज़ियाबाद, में “भाजपा सदस्यता अभियान 2024” के अंतर्गत
आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए सदस्यताअभियान को गति दी।

इस दौरान भाजपा खोड़ा मकनपुर मंडल अध्यक्ष जयपाल पुंडीर व उनकीसमस्त टीम व जनजन को संजीव शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *