hariyana

गुरु रविदास के जन्मोत्सव के उपलक्ष में निकाली गई प्रभात फेरी।

बरवाला, गांव बतौड में गुरु रविदास महाराज के 649वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरु रविदास सभा के सदस्यों ने प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी रविदास मंदिर से शुरू होकर गांवों की गलियों से होते हुए वापस रविदास मंदिर में संपन्न हुई।

प्रभात फेरी में महिला एवं पुरूष गुरु रविदास महाराज के भजन गाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में गुरु रविदास महाराज की मूर्ति को पालकी में बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया हुआ था। छोटे बच्चे गुरु रविदास शक्ति अमर रहे के नारे लगाते हुए बहुत ही मनमोहक लग रहे थे। प्रभात फेरी में महिला श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में भाग लिया। प्रभात फेरी का स्वागत पूर्व सरपंच लक्ष्मण बतौड ने अपने निवास स्थान पर किया। इस मौके पर समाजसेवी व पूर्व सरपंच लक्ष्मण बतौड द्वारा प्रभात फेरी के साथ चल रहे श्रद्धालुओं के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *