hariyana

गुरुपर्व के शुभ अवसर पर बरवाला व भरैली में निकाली गई शोभायात्रा।

बरवाला, संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 649वें गुरुपर्व के अवसर पर शनिवार को बरवाला, भरैली, बतौड में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के मंदिरों से शुरू होकर गांवों के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरी।

शोभायात्रा में रविदास महाराज के जयकारे और शोभा यात्रा के आगे ढोलों की धुन श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। सभी धर्म समाज के लोगों ने इस शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बरवाला की शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व सरपंच लक्ष्मण दास बतौड, पूर्व सरपंच बलजिन्दर गोयल, समाजसेवी गुरजीत सिंह बरवाला व गांव बतौड में शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व सरपंच लक्ष्मण दास बतौड, समाजसेवी कैप्टन सतपाल राणा, हेम सिंह राणा, कृष्ण पाल ठेकेदार, राम कुमार द्वारा रिबन काटकर किया गया। सभी गांवों की शोभायात्रा में अतिथियों का पटका डालकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *