आल हरियाणा पॉवर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन ने की एक दिन की सांकेतिक हड़ताल
बरवाला, (चंद्रपाल राणा) आल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन सम्बंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल का कार्यक्रम कार्यकारी अभियंता उतर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रांगण में किया गया भूख हड़ताल विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता यूनिट प्रधान मनजीत सिंह के द्वारा की गई।
मंच संचालन यूनिट सचिव नरेश बिहाना ने किया।भूख हड़ताल में सब यूनिट प्रधान बरवाला कर्म सिंह, सचिव साहिल, रायपुररानी के सब यूनिट प्रधान मंजीत सिंह, सचिव भूषण शर्मा, कालका सब डिवीजन के प्रधान रविन्द्र अमरावती से कुलवंत सिंह, ईश्वर सिंह व पूरी यूनिट के कर्मचारियों ने भाग लिया।जिला प्रधान नितिन सिंगला ने निगम प्रबंधन व सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों से उपस्थित कर्मचारियों को अवगत करवाया और सरकार को चेताया कि सरकार बिजली जैसे सवेंदनशील विभाग में ऑनलाइन ट्रांसफर के नाम पर कर्मचारियों को परेशान करना तुरन्त बंद करे।क्यों कि इससे तकनीकी कर्मचारियों के हादसे होने के ज्यादा चान्स होंगे पहले ही बहुत से साथी कर्मचारी लाइनों पर काम करते हुए शहीद हो चुके हैं।यूनियन तुरंत प्रभाव से मांग करती है

कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को रद्द किया जाए और उच्च न्यायालय पंजाब एंव हरियाणा के द्वारा दिए गए निर्णय को लागू करते हुए विभाग में लगे हुए सभी प्रकार के कर्मचारियों को पक्का करे नही तो यूनियन सरकार व निगम प्रबन्धन के खिलाफ प्रदर्शन और तेज व निर्णायक करने के लिए मजबूर होगी।हरियाणा के बिजली विभाग के सभी कर्मचारी आगामी 12 फरवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़चढ़कर भाग लेंगे।

