समाधान शिविर के दौरान प्राप्त हुई शिकायतों का समाधान जल्द करें अधिकारी – उपायुक्त सुशील सारवान
हरियाणा सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासनिक सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लगाए जा रहे समाधान शिविर नागरिकों के लिए राहत का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहे हैं। सोमवार को सोनीपत के लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर के दौरान 11 शिकायतें प्राप्त हुई। उपायुक्त सुशील सारवान ने सभी शिकायतों पर सुनवाई करते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
समाधान शिविर में प्लाटों से संबंधित, गली में जाम सीवर को खुलवाने, पानी, परिवार पहचान पत्र व अन्य विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुई। जिनके समाधान के मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए गए।उपायुक्त ने कहा कि हरियाणा सरकार की प्राथमिकता है कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बताया कि सभी विभागों के विभागाध्यक्ष समाधान शिविर के दौरान मौजूद रहते है। जिससे समस्या का समाधान मौके पर किया जाता है व शिकायतकर्ता को बार-बार चक्कर नही लगाने पड़ते।]

इस दौरान एसडीएम सुभाष चंद्र, एसीपी राजदीप मोर, डीआरओ सुशील शर्मा, डीडीपीओ मनीष मलिक व सभी विभागों के अधिकारी गण मौजूद रहे।

