हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से मुलाकात
प्रदेश की विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने शुक्रवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन से दिल्ली स्थित उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच हरियाणा के विकास, जनकल्याण और महिलाओं-बच्चों से जुड़ी योजनाओं पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा हुई।

श्रुति चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री को प्रदेश में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी दी और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया। उन्होंने इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के सामाजिक ताने-बाने को मजबूत बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और दोनों नेताओं ने भावी सहयोग की संभावनाओं पर भी चर्चा की।