शिक्षा

रतन सेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के पुत्र पुरु दूबे ने रचा इतिहास, UPSC में मिली 86 वीं रैंक

संत कबीर नगर / बस्ती मंडल जनपद सिद्धार्थ नगर बांसी स्थित रतन सेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य के पुत्र पूरु दुबे ने रचा इतिहास, यूपीएससी में 86 रैंक संघर्ष और संकल्प की बदौलत सिद्धार्थनगर और अंबेडकर नगर जिले का मान बढ़ाते हुए पुरु दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अखिल भारतीय स्तर पर 86 वीं रैंक (AIR 86) हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में अपना स्थान सुनिश्चित किया है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेंधापुरु दुबे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा (हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट) सेंट पीटर्स इंटर कॉलेज, अकबरपुर जिला अंबेडकर नगर से पूर्ण की। मेंधावी छात्र होने के नाते वे दोनों ही बोर्ड परीक्षाओं में अपने विद्यालय के टॉपर रहे। इसके पश्चात उन्होंने प्रतिष्ठित संस्थान IIT-BHU से सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।तीसरे प्रयास में मिली बड़ी सफलता पुरु की यह सफलता उनके धैर्य और निरंतरता का परिणाम रहा है। यह उनका तीसरा प्रयास था। विशेष बात यह है कि इससे पूर्व के दो प्रयासों में भी वे साक्षात्कार (इंटरव्यू) तक पहुँचे थे, लेकिन अंतिम सूची में नाम न आने से वे हताश नहीं हुए और अपने संकल्प को यूं ही मजबूत किया।इनके पारिवारिक पृष्ठभूमि पुरु के पिता संजय दुबे वर्तमान में सिद्धार्थनगर जिले के बांसी स्थित प्रसिद्ध रतन सेन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। 


उनकी माता राधा दूबे एक कुशल गृहिणी हैं। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं! जिनमें अयोध्या में कार्यरत उनके चाचा (प्रधानाध्यापक एवं चिकित्साधिकारी) शामिल हैं।सफलता का श्रेय अपनी इस उपलब्धि पर पुरु दूबे ने कहा कि उनके माता-पिता का निरंतर मार्गदर्शन और अटूट विश्वास ही उनकी सफलता का आधार है। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने परिवार के संबल और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है।यूपीएससी परीक्षा में पुरु दूबे द्वारा 86 वीं रैंक हासिल कर इतिहास रचने पर पूरे क्षेत्र में खुशियों का माहौल प्राप्त है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *