पांच साल बाद फिर शुरु हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों के बीच पहलाजत्था रवाना
कैलाश मानसरोवर यात्रा
पांच वर्षों के लंबे इंतजार के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर बाबाके करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो गई है। शुक्रवार को हर-हर महादेव के जयकारों के बीच पहलाजत्था धार्मिक उत्साह और आस्था के साथ रवाना हुआ। वर्ष 2019 के बाद पहली बार है जब यह
पवित्र यात्रा फिर शुरू की गई है।
कोरोना महामारी के कारण यात्रा पर रोक लगा दी गई थी, जो अबहट दी गई है।विदेश मंत्रालय द्वारा आयोजित विशेष समारोह में विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने यात्रा काशुभारंभ किया। उन्होंने चीनी पक्ष द्वारा सहयोग प्रदान करने और भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयोंएवं विभागों की सक्रिय भूमिका के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि यात्रा 15 जून से 25अगस्त तक चलेगी। यात्रा उत्तराखंड और सिक्किम के मार्गों से हो रही है, जिसमें कुल पांच बैच भेजेजाएंगे। हर बैच में 50 तीर्थयात्रियों को शामिल किया गया है। इस साल कुल 750 यात्रियों का चयनकिया गया है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा न केवल हिंदू श्रद्धालुओं, बल्कि जैन और बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए भीगहन धार्मिक महत्व रखती है। इस यात्र को मोक्ष की ओर ले जाने वाली यात्रा माना जाता है। धर्मार्थकार्य विभाग और यूपीएसटीडीसी की ओर से तीर्थयात्रियों के ठहरने, खानपान और मार्गदर्शन कीविशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। तीर्थ यात्रियों के लिए विशेष वातनूकुलित भवन तैयार किया गया है,इसमें एक समय में 288 श्रद्धालु ठहर सकते हैं। साथ ही, यात्रियों को राज्य पर्यटन विभाग द्वारातैयार ब्रोशर किट भी दी जा रही हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्किभारत और चीन के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण प्रतीक भी बन चुकी है।
केंद्र सरकार इस यात्रा केपुनः संचालन को एक सकारात्मक संकेत मान रही है, जो धार्मिक भावनाओं के साथ-साथअंतरराष्ट्रीय सहयोग की मिसाल भी है।