कश्मीर के कुछ हिस्सों में शीतलहर, अधिकांश स्थानों पर मौसम की सबसे ठंडी रात
कश्मीर
कश्मीर घाटी के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है औरन्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से कई डिग्री नीचे चला गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यहजानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर और कई अन्य स्थानों पर आसमान साफ रहने से इस मौसमका अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।अधिकारियों ने बताया कि रात का तापमान सामान्य से 2.7 से 5.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा।अधिकारियों के अनुसार, श्रीनगर शहर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्जकिया गया, जो पिछली रात के शून्य से नीचे 3.3 डिग्री सेल्सियस से भी कम है।
उन्होंने बताया कि सोमवार की रात शहर में इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात थी औरतापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम था।अधिकारियों ने बताया कि घाटी के कुछ इलाकों में भीषण ठंड के कारण जलापूर्ति वाले पाइपों मेंपानी जम गया हैं।अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में रात का तापमान शून्य सेनौ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सबसे कम है। उन्होंने बताया कि बीतीरात रिसॉर्ट कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान था।उन्होंने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से8.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज कियागया, जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और
दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार और सोमवार की मध्य रात्रि में बर्फबारी हुई।अधिकारियों ने बताया कि मैदानी इलाकों में शुष्क मौसम के कारण खांसी और जुकाम जैसीबीमारियां बढ़ीं हैं।
चिकित्सकों ने विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों समेत सभी लोगों को सावधानी बरतने तथा ठंड से बचनेके लिए अपने घरों के अंदर रहने की सलाह दी है।मौसम विभाग ने 18 दिसंबर तक कश्मीर में मुख्यतः शुष्क मौसम रहने का अनुमान जताया है तथा12 दिसंबर को घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी की संभावना है।