Latest

ट्रेड डील के नाम पर किसानों के डैथ वारंट पर हस्ताक्षर करने जा रही है सरकार। नरेंद्र नयागांव।

बरवाला, भारतीय किसान यूनियन चढूनी के सदस्यों ने केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए जा रहे व्यापार समझौते के विरोध में बरवाला सब तहसील में जोरदार प्रदर्शन किया और बिल की प्रतियां जलाते हुए अपना विरोध जताया।सैंकड़ो की संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर बरवाला सब तहसील कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए भाकियू चढूनी के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह नयागांव ने कहा कि केंद्र सरकार ट्रेड डील के नाम पर किसानों के डैथ वारंट पर हस्ताक्षर करने की तैयारी कर रही है जिससे किसान मजदूर पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा।इस डील से देश मे कम्पनी राज आ जायेगा जो हमारे देश के लिए घातक साबित होगा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश को आजाद कराने वाले शहीदों ने देश को देश की आम जनता की खुशहाली के लिए आजाद कराया था कम्पनियों के लिए आजाद नही कराया था।उन्होंने कहा कि इस सरकार ने ऐसी नीति बनाकर पूरे देश का पैसा चंद पूंजीपतियों की जेब मे डालने का काम कर दिया है।उन्होंने कहा कि इस नीति से देश के लिए भोजन पैदा करने वाला और भोजन खाने वाला सब के सब बर्बाद हो जाएंगे।

सरकार ने निर्यात पर तो टैक्स लगा दिया है और आयात को टैक्स फ्री कर दिया है इससे किसान मजदूर सहित आमजन बुरी तरह प्रभावित होगा भाकियू चढूनी इसका पुरजोर विरोध करती है।उन्होंने बताया कि अगर सरकार इस बिल को वापिस नहीं लेती तो आगामी 23 मार्च को पिपली में एक बड़ी जनसभा करके सरकार के विरुद्ध आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा और जब तक यह समझौता रद्द नही किया जाएगा आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *