उत्तर प्रदेश

प्रशासन ने रास्ते मे ही रोकी किसान यूनियन की ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

किसानों की समस्याओं को लेकर जिले में ट्रैक्टर पर बैठकरतिरंगा यात्रा निकाल कर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे भारतीय किसान यूनियन टिकैत
गुट के किसानों ने शुक्रवार को रास्ते मे रोक दिया। यात्रा रोके जाने से नाराज किसान यूनियन केपदाधिकारी रास्ते मे ही धरना देने के लिए बैठ गए। उन्होंने सरकार पर किसानों की समस्याओं कीअनदेखी के साथ तानाशाही रवैया अपनाने आरोप लगाया और सिटी मजिस्ट्रेट की एक ज्ञापन भीसौंपा।

बताते चलें कि भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने किसानों से रिलेटेड कई समस्याओं कोलेकर ट्रैक्टर से तिरंगा यात्रा निकालने और जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन का ऐलान किया था। किसानोंके इस प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन भी चौकन्ना था। किसान कई ट्रैक्टरों में भरकर विभिन्न क्षेत्रोंसे जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल के नेतृत्व में जिला मुख्यालय की तरफ कूच कर ही रहे कि जैसे ही प्रशासनऔर पुलिस के अफसरों को किसानों को मूवमेंट्स के बारे में जानकारी हुयी तो उन्होंने नगला भाऊइंडस्ट्रियल एरिया के समीप किसान यूनियन के काफिले को रोक लिया और आगे बढ़ने की अनुमतिनही दी।

भारतीय किसान यूनियन

ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा रोके जाने से नाराज किसान यूनियन के पदाधिकारियों की नगरमजिस्ट्रेट से नोंक झोंक भी हुयी। बाद में आगे जाने की अनुमति न मिलने से नाराज किसान
यूनियन के पदाधिकारियों ने इंडस्ट्रियल एरिया के पास ही धरना शुरू कर दिया। बाद में किसानयूनियन के पदाधिकारी अफसरों के समझाने बुझाने के बाद मान गए और बैरंग चले गए।इस दौरानउन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन भी दिया।किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रेम अतुल ने कहाकि सरकार तानाशाह रवैया अपना रही है.फ्री बिजली किसानों के लिए सपना बनी है।इसके अलावासरकार ने अभी तक एमएसपी को लेकर कोई कानून नहीं बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *